Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, अध्यक्ष संजय सिंह समेत रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कमेटी भंग

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) पर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने नए संघ को रद्द करने के साथ-साथ हाल ही में चुने गए अध्यक्ष संजय सिंह को भी पद से निलंबित कर दिया है। 

संजय सिंह ने इसी साल उत्तर प्रदेश के गोंडा में नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल्स के आयोजन की घोषणा की थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया।

हाल में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने पहलवान अनीता श्योराण को हराया था। 

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्म श्री लौटा दिया। उनके अलावा हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने पद्म श्री लौटाने का एलान कर दिया था।