Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों को 11 लाख दीयों से सजाया जाएगा

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है वाराणसी के 84 घाटों को  देव दीपावली के लिए सजाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यक्रम भी देव दीपावली को देखते हुए किए गए हैं। इस बार देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाट उस पार आतिशबाजी की जाएगी तो वही काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। 

इसके साथ ही इस बार वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। जिसकी तैयारी प्रशासन की तरफ से की गई है। गौरतलब है कि वाराणसी में देव दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इस बार देव दीपावली 27 नवंबर को मनाई जाएगी जिसमें सुबह श्रद्धालुओं की तरफ से गंगा स्नान किया जाएगा और शाम में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा 

।मान्यता है कि जब भगवान शिव ने त्रिपुरा नामक असुर का वध किया था तो  देवताओं की तरफ से दीये जलाए गए थे जिसके बाद से ही देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।