Breaking News

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा मंजूर     |   यूपीः संभल के बाघऊ गांव में मजार पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जे का दावा     |   ममता बनर्जी ने शाम 4 बजे अपने कालीघाट आवास पर TMC के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई     |   गाजियाबाद के खोड़ा में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात     |   मध्य प्रदेश के इंदौर में गाड़ियों के शोरूम में लगी भीषण आग, कई वाहन धू-धू कर जले     |  

उत्तर प्रदेश: अयोध्या पहुंचा श्री राम स्तंभ, वैदिक रीति-रिवाज से हुआ स्वागत

भगवान श्री राम ने अपने वनवास के दौरान जिन जगहों की यात्रा की थी, उन्हें एक विशेष स्तंभ पर दिखाया गया है जिसे अयोध्या में मणि पर्वत पर स्थापित किया जाएगा। राजस्थान में बलुआ पत्थर से बना स्तंभ अयोध्या पहुंच गया है और वैदिक रीति-रिवाज के साथ इसका स्वागत किया गया है।

इसमें उन जगहों से संबंधित जानकारी है जहां से श्री राम गुजरे थे। इन स्तंभों में चार भाषाओं में वाल्मिकी रामायण में वर्णित छंद भी हैं। अयोध्या में राम की कहानी कहने वाले 290 ऐसे स्तंभ लगाए जाएंगे।