Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

नई दिल्ली: भारत के साथ-साथ  एशिया, यूरोप और अफ्रीका में शनिवार रात को आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पुजारी महंत सुरेंद्र नाथ ने कहा कि 28 और 29 अक्टूबर को रात 1:54 बजे से 2:24 बजे तक चंद्रमा पृथ्वी की छाया से आंशिक रूप से ग्रहण करेगा और इस अवधि के दौरान की गई प्रार्थना फलदायी होगी।

नाथ ने कहा, "ये ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र ज्योतिष पर पड़ रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए ये समय कठिन रहेगा। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए ये ग्रहण अच्छा रहेगा। दूसरी राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इन राशि वालों को स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।"

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटित होती है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है, जिससे चंद्रमा पर अंधेरा छा जाता है। जब चंद्रमा आंशिक रूप से पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है, तो इसे आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में जाना जाता है। उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का कुछ या पूरा हिस्सा पृथ्वी की आंशिक छाया वाले बाहरी क्षेत्र से होकर गुजरता है।