Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए गए हैं।

कई प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।