Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा

Ayodhya: 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या किले में तब्दील हो गई है। सुरक्षाकर्मी शहर के हर कोने पर निगरानी रख रहे हैं। राम नगरी में आने वाले सभी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मी शहर में गश्त कर रहे हैं, जिसमें कमांडो, केंद्रीय बल, पुलिस और बाकी सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं।

पूरे अयोध्या में 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा वाली जगह  और उसके आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ये सुरक्षा व्यवस्था 22 जनवरी और उसके बाद राम लला के दर्शन करने अयोध्या आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए की जा रही है।