Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

Meerut: श्रीराम की अनोखी भक्त... 2 इंच की पत्तियों पर उकेरा जीवन, अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में ऑनलाइन होगी प्रदर्शनी

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मेरठ की अनोखी रामभक्त ममता का भक्तिभाव पूरी दुनिया देखेगी। लीफ आर्टिस्ट ममता 2 इंच की पत्तियों पर प्रभु श्रीराम के जीवन को चित्रित करती हैं। रामायण के प्रसंगों को ममता ने पत्तियों पर उतारा है। पिछले 3 सालों में राम कहानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का उल्लेख छोटे से बूटों पर कर चुकी हैं।

वही अब 22 जनवरी को हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूरी दुनिया ममता की भक्ति और हुनर को देखेगी। ममता को अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ ने अपनी कला के प्रदर्शन को आमंत्रित किया है। इस ऑनलाइन रामकथा कला प्रदर्शनी में ममता की रामायण चित्रित पत्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

आपको बता दे मेरठ के गंगानगर निवासी ममता गोयल पिछले 10 सालों से लीफ आर्ट से जुड़ी हैं। पत्तियों पर चित्रकारी करती है। अब तक कई पेंटिंग्स बना चुकी हैं। इसके लिए सम्मानित भी हो चुकी हैं। ममता कहती हैं किसी अन्य विषय पर लीफ आर्ट बनाना ठीक है। जबसे प्रभु श्रीराम के जीवन का चित्रण किया है मेरे मनोभाव बदल गए हैं। लगभग 2 सालों से रामायण की कहानी पर लीफ आर्ट बना रही हूं।

लीफ आर्ट यानि पत्ती पर कला। ममता फूल, पौधों की पत्तियां लेती हैं। इन पत्तियों को कटिंग करके डिजायनिंग होती है। महज एक से डेढ़ इंच की पत्तियों से लेकर बड़ी पत्तियों पर ममता वर्क करती हैं। इस कला का नियम है कि पत्ती का अपना आकार परिवर्तित नहीं होना चाहिए। पत्ती के अंदर पूरे दृश्य को कलाकृत करना चुनौतीपूर्ण काम है। चित्र का भाव भी परिवर्तित नहीं होना चाहिए। 

ममता ने हनुमानजी, रामदरबार, रामसीता, राम, जय श्री राम, राम-रावण वध, दशानन रावण, शबरी कथा, रामलला, राममंदिर, राम के विविध स्वरूपों से जुड़े कई प्रसंगों को पत्तियों पर चित्रित किया हैं। ममता कहती हैं एक लीफ पेंटिंग बनाने में 8 से 10 घंटे लगते हैं। चित्र बनाना आसान है लेकिन पत्ती पर चित्र बनाना बहुत मुश्किल है। बहुत बारीकी से इस पर काम करना होता है।

राम मंदिर परिसर में डिस्प्ले होंगे चित्र
ओरिजनल चित्र या विषय को एक पत्ती पर पूरा कहना आसान नहीं होता। तुलसी के पत्ते, गुलाब की पत्ती, बरगद, बेलपत्र, मनीप्लांट सहित कई पत्तियों पर रामायण का चित्रण किया है। अब 22 जनवरी को ऑनलाइन रामकथा कला प्रदर्शनी हो रही है। इसमें मेरे बनाई पूरी रामायण सीरिज को प्रदर्शित किया जा रहा है। बाद में ये चित्र राममंदिर ट्रस्ट को जाएंगे, इन्हें वहां डिस्प्ले भी किया जाएगा।