Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

रेवंत रेड्डी आज लेंगे तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, एक विधायक डिप्टी CM तो आठ बनेंगे मंत्री

तेलंगाना में शानदार जीत के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इस दौरान गुरुवार को पूरे हैदराबाद शहर में रेड्डी के पोस्टर लगाए गए हैं। तर्तमान तेलंगाना कांग्रेस के 56 साल के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

तेलंगाना राज्य का गठन साल 2014 में हुआ था, इस तरह शपथ लेने के बाद रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। रेवंत रेड्डी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के अलावा एक उप मुख्यमंत्री और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।