Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

'CM केजरीवाल के 9 समन और 18 बहाने': BJP प्रवक्ता संबित पात्रा

CM Kejriwal: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि ईडी के दिए गए समन का उल्लंघन करने के लिए अरविंद केजरीवाल के दिए गए बहाने अब नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि, "नौ समन, 18 बहाने। नौ समन 18 बहाने आप याद करिए जब पहला समन आया था तो बहाना क्या था? दीवाली है। जब दूसरा समन आया तो बहाना क्या था? गवर्नेंस महत्वपूर्ण है। तीसरा समन आया तो बहाना क्या था? मैं विपासना करने गया हूं। चौथा समन आया तो बहाना क्या था? असेंबली चल रही है। पांचवां समन आया तो बहाना क्या था? मध्य प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। मैं कैसे आ जाऊं जी। अभी तो भाषण करना है। नौ समन, 18 बहाने मगर ये बहाने चलने वाले नहीं हैं।"

"तो 15 हजार के मुचलके पर बाहर हैं अरविंद केजरीवाल। और उस पर ऐसी मूंछे ताव मार रहे हैं कि पता नहीं क्या कर दिया। वो तो ऐसे-ऐसे मूंछे करके कल से बता रहे हैं कि देखो जी मैं तो बेल पर बाहर हूं, मुझे बेल मिल गया। मतलब जिसको बेल मिल गया वो कातिल नहीं है? जिसको बेल मिल गया है उसने भ्रष्टाचार नहीं किया? मतलब कुछ तो गड़बड़ी थी ना, जो बेल लेने की नौबत आई। मगर आप दूध के धुले होते, पाक साफ होते तो बेल की आवश्यकता क्या पड़ती। अरविंद जी आज आप उसी लीग में खड़े हो गए हो जिस लीग में सोनिया, राहुल, रॉबर्ट वाड्रा खड़े हैं। ये भी तो मुचलके पर बाहर हैं।"