Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

12 अक्टूबर को मंडला जाएंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सार्वजनिक रैली को करेंगी संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगी। राज्य कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, वह जबलपुर पहुंचेंगी और फिर मंडला जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ भी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे।

वहीं, मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक रैली को संबोधित किया। इस आायोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने और लोगाें काे दायित्व प्रदान करने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस के जिला प्रभारी सहित शहर और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।