नेशनल इंस्ट्टीयू ऑफ टेक्नोलॉजी, आंध्र प्रदेश ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट https:// nitandhra.ac.in/ main/careers.php पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, असिस्टेंट प्रोफेसर सेकेंड ग्रेड के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर एप्लीकेशन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://nitandhra.ac.in/main पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आगामी 13 नवंबर, 2023 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अप्लाई कर दें, जिससे उनके हाथ से यह मौका निकल न जाए।