Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

इसी महीने शुरू हो सकती है यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पढ़ें अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती की उम्मीद लगाए कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। संभावना है कि जल्द ही 52 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सिपाही भर्ती सहित उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए EOI की मांग गई थी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने के लिए विभिन्न संस्स्थाओं से एक्‍सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्‍ट यानी कि EOI भेजने को कहा गया था। इसके लिए 16 अक्टूबर, 2023 तक का समय दिया गया था। अब सोलह तारीख आने में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड एजेंसी को शार्टलिस्ट होने करने के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दे। एक मीडिया रिपोर्ट में तो यह दावा किया गया है कि 15 अक्टूबर, 2023 के बाद आधिकारिक सूचना जारी हो सकती है। ऑफिशियल सूचना जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई थी कि 52,699 सिपाही पदों को भरने के लिए 15 जुलाई तक नोटिस जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।