Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

सऊदी अरब: मजदूरों को सक्षम बनाने के लिए वेतन संरक्षण प्रणाली शुरू की

ग्लोबल लेबर मार्केट कॉन्फ्रेंस (जीएलएमसी) के उपाध्यक्ष ने कहा कि श्रम बाजार में दो महत्वपूर्ण पहल वेतन संरक्षण प्रणाली और गतिशीलता की स्वतंत्रता शुरू की गई है और इसे भारतीय मजदूरों के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष की मान्यता मिली है।

वेतन संरक्षण प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक संस्करण ये सुनिश्चित करने के लिए है कि प्रत्येक कर्मचारी को समय पर वेतन मिल रहा है, अगर कंपनी या संगठन वेतन संरक्षण प्रणाली का पालन नहीं करेंगे तो उनकी सेवा रोक दी जाएगी और वे सरकार के साथ काम नहीं कर सकते हैं। ये भारतीय श्रमिकों के लिए बहुत ही लाभकारी प्रणाली रखी गई है। सभी को वेतन संरक्षण प्रणाली का अनुपालन करना होगा।

गतिशीलता की स्वतंत्रता, पहले, श्रमिकों के लिए नियोक्ता को आसानी से बदलना आसान नहीं था लेकिन आज के समय में ये एक संविदात्मक संबंध है और अनुबंध में लिखा है कि उन्हें इस नियोक्ता के साथ कितने समय तक सेवा करनी है, वे भारत से आते हैं और उनका स्वागत है सऊदी अरब में उन्हें अपनी नौकरी ख़त्म करने या बदलने का अधिकार है। उन्हें भारत वापस जाकर सऊदी अरब लौटने की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, वे अपना नियोक्ता बदल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रम बाजारों के बारे में सुधार को लाने के लिए हम दुनिया भर के ज्यादातर श्रम मंत्रियों का स्वागत करते हैं।