Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

लंदन में महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और विरासत से जुड़ी चीजों की लगाई गई प्रदर्शनी

19वीं सदी के सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और विरासत के साथ ही उनके किए गए कार्यों के अनछुए पहलुओं को दिखाने के लिए एक भव्य प्रदर्शनी बुधवार को लंदन के वालेस कलेक्शन संग्रहालय में खोली गई।

महाराजा रणजीत सिंह के शासन, उनके दरबार और परिवार के सदस्यों से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। इसमें महाराजा और उनकी पत्नी महारानी जिंद कौर की स्वामित्व वाली चीजें भी शामिल हैं।1799 और 1849 के बीच उनके शासनकाल की अवधि से जुड़े चमकदार हथियारों के अलावा, संग्रह में सार्वजनिक और निजी संग्रहों से ली गई सिख साम्राज्य की पेंटिंग और आभूषण शामिल किए गए हैं।

इस शो को बनाने में चार साल लगे हैं, मुख्य रूप से वैलेस कलेक्शन के सिख हथियारों और कवच एक कहानी बयां करते हैं, और कहानी को बताने के लिए तस्वीरों, कपड़ों, आभूषणों, उस काल की बेहतरीन वस्तुओं को रखा गया है।