Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

क्रिसमस की पूर्व संध्य पर कोलोराडो के मॉल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग गिरफ्तार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के कोलोराडो के एक शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ गोलियां चली। शॉपिंग सेंटर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी कि गोली लगने से व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल लोगों पर कम से कम एक बार फायरिंग हुई। इस घटना में एक महिला भी जख्मी हो गईं।

पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आगे बताया कि मॉल को पूरी तरह सील कर दी गई है। अब घटनास्थल पर मौजूद पर लोगों को कोईल खतरा नहीं है।