Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अमेरिकी सैन्य विमान ऑस्प्रे जापान के पास समुद्र में हुआ क्रैश, विमान में सवार थे आठ यात्री

अमेरिकी सैन्य विमान (Osprey) बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के नजदीक समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

जापानी ब्रॉडकास्टर एमबीसी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:47 बजे हुई, स्थानीय निवासियों ने बताया कि विमान के समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई थी। जापान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की खोज और बचाव अभियान जारी है।