Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

भारत लौटे 12 मछुआरे, श्रीलंकाई नौसेना ने किया था गिरफ्तार

Chennai: सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से गिरफ्तार किए गए 12 मछुआरों को श्रीलंका की अदालत ने रिहा कर दिया। वे सभी मंगलवार को भारत वापस लौट आए, जहां चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

पुदुकोट्टई जिले के 12 मछुआरे 13 जनवरी को नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ रहे थे। तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें सीमा पार मछली पकड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंका की अदालत में पेश किया गया और जेल में डाल दिया गया। तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत के बाद कोर्ट ने सभी मछुआरों को रिहा कर दिया और उन्हें भारतीय दूतावास को सौंप दिया।

मछुआरों को कोरोना टेस्ट सहित मेडिकल टेस्ट के बाद कोलंबो से हवाई मार्ग के जरिए चेन्नई लाया गया। चेन्नई एयरपोर्ट पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और बीजेपी सदस्यों ने मछुआरों का स्वागत किया।