Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का बढ़ेगा समय

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि कृषि उपयोग के लिए किसानों को 2023-24 से 2025-2026 के दौरान 15,000 चयनित महिला को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में करीब 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे 81 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए भारत सरकार 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च करेगी।