Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

UP बोर्ड का रिजल्ट आते ही भिड़े दो परिवार, 12 जख्मी

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम रविवार को आया. यहां गोला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद खूनी संघर्ष शुरू हो गया. कारण, भतीजे ने चाचा को प्रणाम किया और बताया कि मैं पास हो गया हूं और आपका बेटा फेल हो गया. यह प्रणाम व मिठाई खिलाने की पेशकश चाचा को नागवार लगी और उन्होंने भतीजे को पीट दिया. उसके बाद दोनों पक्ष आमने- सामने हो गए और खूनी संघर्ष शुरू हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत करायाट.