Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

लाल बाग के राजा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, पूजा कर लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शिल्पा शेट्टी, पूजा हेगड़े, सनी लियोनी और रेमो डिसूजा ने शुक्रवार को लाल बाग के राजा के दर्शन किए। शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची। अभिनेत्री मल्टी कलर साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

पूजा हेगड़े नारंगी रंग के एथनिक आउटफिट और गुलाबी दुपट्टे में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।

सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पिंक कलर के पारंपरिक सूट में पहुंची। डेनियल ने पूरी बाजू वाला ग्रे कुर्ता पहना हुआ था। 

रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ पीले रंग की शॉल के साथ सफेद कुर्ता में दिखें। 10 दिवसीय गणेश उत्सव 28 सितंबर को मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा।