Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

कार्यकर्ताओं की बदौलत बीजेपी और भी मजबूत होकर उभरी है, हम 2024 का चुनाव जीतेंगे- अनुराग ठाकुर

मुंबई: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और भी मजबूत स्थिति में है।

मुंबई में अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की वजह से और मजबूत होकर उभरी है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी बीजेपी में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करे ये सुनिश्चित करने के लिए हर राज्य में बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुंबई में महाराष्ट्र बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की।