Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

स्वामी परमानंद ने बताया कैसे दिखते हैं रामलला

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. रामलला की कुल तीन मूर्तियां बनाई गई हैं, इनमें से किसी एक मूर्ति का चयन किया जाना है जिसे गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. गर्भगृह में जिस मूर्ति की स्थापित किया जाना है उसका चयन ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से जांच परखा जा रहा है. शुक्रवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने तीन मूर्तियों को देखा.

क्या रामलला धनुर्धर हैं अवस्था में हैं? के सवाल पर स्वामी परमानंद जी ने कहा कि एक मूर्ति में धनुर्धर हैं जबकि एक मूर्ति में स्थिर हैं, आप चाहे तो धनुष हटा दो चाहे तो लगा दो. उन्होंने कहा कि बनाने वालों ने ग्रंथ पढ़कर प्रतिमा बनाई है. बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है.