Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश से तापमान में आई गिरावट

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से घाटी के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर और गुलमर्ग सहित दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई।

घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। श्रीनगर में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 18.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान रविवार रात 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो एक रात पहले 13 डिग्री सेल्सियस से कम था।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की भविष्यवाणी की है।