Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

शर्मनाक: ठाणे में डोली में ले जाई जा रही गर्भवती महिला, रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में गर्भवती जनजातीय महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। गांव में सड़क ना होने की वजह से महिला को डोली में अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को डोली में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को उसके परिवार के सदस्य और कुछ ग्रामीण डोली में ले जा रहे थे। एक ग्रामीण और एक आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर के करीब उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया।

एक ग्रामीण ने कहा कि महिला को गांव से पास के पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन इलाकों को पार किया। उन्होंने कहा कि एक आशा कार्यकर्ता उनके साथ आई और सुचारु प्रसव में मदद की।

ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके गांव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उस समय गोद लिया था जब वे ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री थे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं।