Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

PM मोदी ने बदली दुनिया में भारत की तस्वीर: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि, "आज आप गर्व के साथ कह सकते हैं हमारे वैज्ञानिकों ने भी जो संकल्प लिया था उसे पूरा करके दिखा दिया मेरे बहनो और भाइयो और हमारे वैज्ञानिकों ने इतनी वैक्सीन बनाई, इतनी वैक्सीन बनाई कि भारत के हर नागरिक को वैक्सीन की दो डोज-तीन डोज लग गई और यहां तक की दुनिया के 100 देशों को भी वैक्सीन मुहैया कराने का काम यदि किसी ने किया था तो वो भारत ने किया था।" 

"भारत अब ताकतवर देश बन चुका है दुनिया में। पहले दुनिया के मंचों पर भारत बोलता था तो भारत की बातों को दुनिया गंभीरता पूर्वक नहीं लेती थी। कहते थे भारत तो कमजोर देश है। भारत तो गरीब देश है। हमारे भारत के बारे में ये धारणा थी। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने करिश्मा किया है बहनो-भाइयो। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है, तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। यह भारत की हैसियत बनी है।"