Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों पर शिकंजा, पंजाब पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए गुरु को कई जगहों पर छापेमारी शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ जो अब भी राज्य के सभी जिलों में जारी है। 

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस की कई टीम इस अभियान का हिस्सा है। गोल्डी बराड़ गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपित है। सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

सतींदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है और वो 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा चला गया था। वो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है।