Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, किया स्काईवॉक का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर में पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन किया। इस स्काईवॉक का काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। ये भवन के पास आने जाने वाले तीर्थयात्रियों के काम आएगा।
 
ट्रैक से 20 फीट ऊपर बने इस स्काईवॉक से मनोकामना भवन और गेट नंबर तीन के बीच यात्रियों को आने जाने में आसानी होगी। यहां 2022 में भगदड़ में 12 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को जम्मू कश्मीर पहुंची।