Breaking News

INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) वर्चुअली हो सकती है शामिल     |   मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड: प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, मालिक फरार     |   बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज     |   राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों और रणनीति पर मंथन के लिए JMM विधायकों की बैठक     |   रिजर्व बैंक पॉलिमर नोट लाने पर कर रहा विचार, प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में     |  

मध्य प्रदेश: पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से शालीन कपड़े पहनकर आने की अपील

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंदिर प्रबंधन समिति ने एक बोर्ड लगाया है, जिसमें भक्तों से शालीन कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है। वहीं श्रद्धालु भी मंदिर प्रशासन के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। 

मंदिर प्रशासन ने क्या कहा?
"हमारी नई युवा पीढ़ी है वो लगातार पश्चिमी संस्कृति की और अग्रसर होती जा रही है और धर्म की मर्यादा भूलती जा रही है इसी के चलते पशुपति नाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कुछ कठोर निर्णय लिए गए हैं जिसमें किसी भी युवक-युवतिओं द्वारा अमर्यादित कपड़े, कटे-फटे जींस और ऐसे वस्त्र जो धर्म को शोभा नहीं देते हैं, ऐसे वस्त्र पहन कर मंदिर गर्भगृह में भगवान के दर्शन करने के लिए सख्त रोक लगा दी गई है।" 

श्रद्धालु क्या बोले?
"बहुत अच्छी चीज है, देखने लायक है। जिस तरह का हमने बाहर बोर्ड देखा कपड़ों के लिए वैसा ही बोर्ड हर मंदिर पर होना चाहिए, बहुत अच्छी चीज है क्योंकि आज कल बहुत सारे मंदिरों में बहुत लोग बहुत अजीब से कपड़े पहन कर आते हैं खास कर जो लड़कियां बहुत शर्ट ड्रेसेस और जो मंदिर में शोभा नहीं देते हैं ऐसे कपड़े पहन कर आते हैं। तो वो एक बात बहत अच्छी है ऐसा मंदिर में होना चाहिए।" 

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि, "मैंने भी पढ़ा उसको ये अच्छा है और आज कल के जो लड़के-लड़कियां जैसे वस्त्र पहनते हैं उनके ज्यादा अच्छा है अपने धर्म के लिए अच्छे कपड़े पहनना चाहिए, अच्छी तरह से इसके लिए मैं पूरा समर्थन करती हूं।"