Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

कर्नाटक: चंद्रयान-3 पर ट्वीट को लेकर साउथ एक्टर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस

Chandrayan-3: 23 अगस्त को चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) लगभग 6 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. इससे पहले एक्टर प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था जिसकी काफी आलोचना हुई. अब उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. और इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है.

प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 मिशन पर किया था ये ट्वीट
बता दें कि साउथ एक्टर प्रकाश राज ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शर्ट और लुंगी पहने एक आदमी का कैरिकेचर शेयर किया था जिसमें वह चाय डाल रहा था. इसके साथ एक्टर ने लिखा, अभी चंद्रयान से पहला व्यू आया..विक्रमलैंडर जस्टटास्किंग.'' वहीं प्रकाश राज को अपने इस ट्वीट के बाद से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को प्रकाश राज द्वारा चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाना रास नहीं आया है और उन्होंने ट्वीटर पर प्रकाश राज को प्रकाश_राज_गद्दार_है तक कह डाला. वहीं लोगों ने चंद्रयान-3 मिशन को देश के गौरव से जुड़ा हुआ बताया है.

वहीं सोशल मीडिया पर आक्रोश का सामना कर रहे प्रकाश राज ने बाद में एक और ट्वीट कर क्लियर भी किया कि उनका कमेंट केवल जोक के तौर पर था. उन्होंने लिखा, "नफरत केवल नफरत देखती है...मैं हमारे केरल चायवाला का जश्न मनाते हुए आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था - ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? अगर आपको चुटकुला समझ नहीं आया तो चुटकुला आप पर है.. बड़े हो जाओ जस्टअस्किंग"

23 अगस्त को चंद्रयान-3 उतरेगा चंद्रमा पर
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. लाइव एक्शन 23 अगस्त, 2023 को 17:27 IST से इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर अवेलेबल होगा. संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा. लेकिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का एकमात्र देश होगा.