Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

लेह-लद्दाख की वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलें

लेह-लद्दाख हमेशा से ही घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह रही है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय धरोहर और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। 

फुगताल मठ को फुगताला गोम्पा के नाम से जाना जाता है। अगर आप लद्दाख घूमने जा रहे हैं, तो इस जगह की सैर करना न भूलें। यह अपनी बनावट और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेती है। आप यहां ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

जांस्कर घाटी लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप कैंपिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। यह 7000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। आप यहां कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं।

पैंगोंग झील अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है। आपको यहां खूबसूरत पौधे, पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी। 

गुरुद्वारा पत्थर साहिब को लेकर मान्यता है कि यहां गुरू नानक जी की छवि है। यह स्थान बहुत ही शुभ माना जाता है। सालभर यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।