Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

मुंबई के विले पार्ले पंडाल में नारियल के रेशों और टिशू पेपर से बनाई गई गणेश प्रतिमा

मुंबई के विले पार्ले इलाके में 'मुंबईचा पेशवा' गणेश पंडाल में नारियल के अवशेषों, खास तौर पर नारियल के रेशों और टिशू पेपर से बनाई गई 21 फुट ऊंची गणपति की मूर्ति विराजमान है। पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमा दिगंबर मयेकर ने बनाई है। उन्होंने करीब तीन महीने पहले इस पर काम शुरू किया था।

विले पार्ले पंडाल पिछले 35 साल से गणेश उत्सव मना रहा है, लेकिन उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बनाना 15 साल पहले शुरू किया था। इस वर्ष पंडाल की थीम "मेरी बर्बादी, मेरी जिम्मेदारी" है। पर्यावरण की रक्षा के बारे में संदेश फैलाने के लिए एक नाटक और दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इसे तैयार करने वाले कारीगर के अनुसार गणेश प्रतिमा का वजन लगभग अस्सी किलो है और विसर्जन के बाद एक घंटे में ये पानी में घुल जाएगी।