Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

ED ने 3 नए लोगों को किया गिरफ्तार, PMLA के तहत हुई कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। हालांकि, तीनों लोगों की अब तक पहचान नहीं की गई है।

संघीय एजेंसी ने पहले इस मामले में चार गिरफ्तारियां की थीं, जिनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय, चीनी नागरिक ​​एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल थे। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।