Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

देश का नाम भारत रखने की मांग हुई तेज, रेल मंत्रालय ने कैबिनेट के भेजा प्रस्ताव

बीते कई दिनों से देश के नाम को  लेकर इंडिया वर्सेंज भारत के बीच जंग छिडी हुई है। लगातार मांग की जा रही है देश का नाम इंडिया की बजाय भारत होना चाहिए। देश के नाम को लेकर सियासी पार्टिया भी  मैदान मे उतर आई हैं। देश के नाम बदले  जाने को लेकर सत्ताधारी पार्टी  बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अलग अलग मत हैं तो वहीं एक बार फिर से देश का नाम इंडिया के बदले बहारत कऱने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। अब खबर सामने निकलकर आई है कि रेल मंत्रालय ने भी इस पूरे मामले में एक्शन ले लिया जिसके बाद से मामला और भी गरमा गया है। दरअसल रेल मंडत्रालय ने एक्शन लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा है। मत्रांलय ने अपने भेजे हुए प्रस्ताव में इंडिया को बदलकर देश का नाम भारत की रखने की बात कही है। बता दें कि देश का नाम भारत करे जाने की मांग पहली बार कैबिनेट में रखी गई है।

 सरकार पूरी तरह से प्रयास मे लगी है कि आगामी दिनो में देश का नाम इंडिया की जगह भारत हर जगह भारत हो और साथ ही सात सरकारी कागजातों में भी देश का नाम इंडिया की जगह भारत  का इस्तेमाल बढाने वाली है। रेल मंत्रालय का कहना है कि संविधान में इंडिया और भारत दोनों का उल्लेख किया गया है।  इससे भारत पर फोकस देना यानी कि  भारत के नाम पर बढावा देना कोई अनुचित नहीं होगा। इसे हम पूरा समर्थन देते हैं।

 आपको बता दें देश का नाम इंडिया बदलकर भारत रखे जान की मांग तब से तेज हो गई जब  G20  की बैठक के दौरान डिनर के लिए भेजे गए इनविटेशन कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ देखा गया। बस उसी दौरान देश का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है।