Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

फिर बदला दिल्ली-NCR का मौसम, तेज आंधी और बारिश… 5 बजे छाया अंधेरा

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. रविवार शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई.शाम करीब 5 बजे 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. कई जगहों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश भी देखने को मिली है. शाम को दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में काले बादलों की वजह से अंधेरा छा गया. कई जगहों पर तेज आंधी की वजह से नुकसान की खबरें आ रही हैं.