Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

DRDO: डीआरडीओ के वैज्ञानिक सैन्य मिशनों के लिए मानव सदृश रोबोट पर कर रहे हैं काम

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन के वैज्ञानिक सैन्य मिशनों के लिए ह्यूमनॉइड यानी मानव सदृश रोबोट पर काम कर रहे हैं, ताकि सैनिकों के लिए जोखिम कम किया जा सके। डीआरडीओ के अंतर्गत आने वाला इंजीनियर्स का प्रमुख प्रयोगशाला, अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान एक ऐसी मशीन विकसित कर रहा है जो सीधे मानव आदेश के तहत जटिल काम कर सकेगा। इसका मकसद ज्यादा जोखिम वाले वातावरण में सैनिकों की दिक्कतों को कम करना है, इस रोबोट को हाल ही में पुणे में आयोजित एडवांस्ड लेग्ड रोबोटिक्स पर राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदर्शित किया गया।

सेंटर फॉर सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज के समूह निदेशक एस. ई. टालोले ने बताया कि “इन प्रणालियों की एक बहुत ही खास विशेषता ये है कि वे सभी तरह के भूभागों पर चल सकते हैं, जहां वे रोबोटिक प्रणालियों को ट्रैक कर सकते हैं, जो वास्तव में नहीं चल सकते। जब मानव जैसे द्विपाद रोबोटिक प्रणालियों की बात आती है, तो वे मनुष्यों के लिए डिजाइन किए गए वातावरण में काम कर सकते हैं। वे मनुष्यों के लिए डिजाइन किए गए उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वे सभी तरह के भूभागों पर चल सकते हैं। उनके पास सभी प्रकार की क्षमताएं हैं।”

वर्तमान में रोबोट एडवांस्ड डेवलपमेंट फेज में है, डेवलपरों की टीम ऑपरेटर के आदेशों को सटीकता के साथ समझने और उसे अमल में लाने की रोबोट की क्षमता को निखारने पर फोकस कर रही है। सेंटर फॉर सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज के समूह निदेशक एस. ई. टालोले ने बताया कि “जब सैन्य और रक्षा की बात आती है, तो मानवरूपी रोबोट का उपयोग निगरानी उद्देश्यों, युद्ध इंजीनियरिंग और युद्ध समर्थन के लिए किया जा सकता है। जब पैरों वाले रोबोट की बात आती है, तो उनका उपयोग रसद के लिए किया जा सकता है, जैसे खच्चर। इसलिए, विशेष रूप से युद्ध इंजीनियरिंग और युद्ध समर्थन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। हम पाते हैं कि ये मानवरूपी रोबोट हमारे सशस्त्र बलों के लिए उपयोगी होंगे।” इन दो पैरों वाले ह्यूमनॉइड रोबोट में गिरने और धक्का लगने पर संभलने, रियल टाइम मैप जेनरेशन और कई दूसरी खासियत होंगी। इससे ये चुनौतीपूर्ण, ज्यादा जोखिम वाले वातावरण में जटिल स्वायत्त संचालन करने में सक्षम होगा।