Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

DGCA ने फ्लाइट क्रू को दी बड़ी राहत, वीकली ऑफ 36 घंटों से बढ़ाकर 48 घंटे किया

New Delhi: डीजीसीए ने फ्लाइट क्रू को आराम देने के लिए ड्यूटी टाइम, शिफ्ट, नाईट ड्यूटी और वीकली ऑफ में बड़े बदलाव किए हैं। डीजीसीए ने सोमवार को इस संबंध में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस नियम (एफडीटीएल) जारी किए हैं। इसमें फ्लाइट क्रू का वीकली ऑफ 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है। साथ ही नाईट लैंडिंग की संख्या भी छह से घटाकर दो कर दी गई है। 

डीजीसीए ने पायलट रोस्टर और एयरलाइन ऑपरेटर्स से मिली कई रिपोर्ट्स के आधार पर नए नियम बनाए हैं। इसमें फ्लाइट ड्यूटी पीरियड, नाईट ड्यूटी, वीकली रेस्ट पीरियड, फ्लाइट ड्यूटी पीरियड एक्सटेंशन समेत कई नियम बदले गए हैं। इन्हें बनाते हुए एयरलाइन ऑपरेटर्स, पायलट एसोसिएशंस और फ्लाइट क्रू से भी राय ली गई। 

डीजीसीए ने बताया कि अमेरिका के एफएए और और यूरोपियन यूनियन के ईएएसए की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे नियमों पर भी विचार किया गया। इसके अलावा नए नियमों में टाइम जोन का भी विशेष ख्याल रखा गया है। 

नए नियम के मुताबिक, अधिकतम फ्लाइट ड्यूटी पीरियड 10 घंटे और रात में ड्यूटी पीरियड आठ घंटे कर दिया गया है। रात में फ्लाइट लैंडिंग की संख्या छह से घटाकर दो कर दी गई है। डीजीसीए के मुताबिक, इन बदले हुए नियमों से फ्लाइट क्रू को ज्यादा आराम मिल  सकेगा। साथ ही विमानों की सुरक्षा में भी इजाफा होगा।