Breaking News

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा     |   राजस्थान के चूरू में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान     |   घबराए हुए लोग हमें शहजादा बोल रहे: वाराणसी में बोले अखिलेश यादव     |   मालीवाल मारपीट केस: विभव कुमार की पुलिस कस्टडी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा     |   लखनऊ: रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार     |  

मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', जानें पूरा प्लान

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी की लीडरशिप में भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। यह यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च के बीच मणिपुर से मुंबई तक निकाली जाएगी।

काग्रेस की ओर से जानकारी दी गई कि इस यात्रा में भी राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तरह युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर मौजूद लोगों से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा। यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी।

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक शुरू होगी। अब राहुल गांधी पहली भारत जोड़ो यात्रा के महान अनुभव के साथ यात्रा कर रहे हैं। वह युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के साथ यात्रा करेंगे। यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस बार यात्रा बस द्वारा की जाएगी और नेताओं के मार्ग के कुछ हिस्सों में चलने की उम्मीद है।"