Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बिहार: गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, पांच साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

बिहार के गोपालगंज में सोमवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। मगदड़ में पांच साल के एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ये घटना शहर के राजा दल इलाके में एक भीड़ भरे पंडाल में हुई।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे। तभी एक बच्चा गिर गया और दो बुजुर्ग महिलाएं उसे कुचलने से बचाने के लिए नीचे झुक गईं। एसपी ने कहा, "इसके बाद मचे भगदड़ में 13 महिलाएं और बच्चा घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। बाकी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए मौके के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।