Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

पीएम के आने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस ने किए हाउस अरेस्ट

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एड. भगवान सिंह वर्मा को पुलिस ने उनके सदर स्थित आवास पर बुधवार देररात नजरबंद कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को काला दिवस मनाने की घोषणा की थी।

पुलिस देररात जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के आवास पर पहुंच गई और उनको नजर बंद कर लिया। इससे पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि राया के पटाखा बाजार अग्निकांड में मारे गए लोगों के स्वजन को सरकार ने उचित मुआवजा नहीं दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रजरज उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं, लेकिन मृतकों के स्वजन को सांत्वना के लिए दो शब्द भी नहीं हैं।

पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने ब्रजरज उत्सव स्थल और जन्मभूमि के आसपास क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, पीएम के कार्यक्रम में विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन के क्रम में काले गुब्बारे उड़ाए जाने की संभावना है।

गुब्बारों से पीएम हेलीकाप्टर के पंखों में फंसने से नुकसान की संभावना है। पीएम के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रज रज उत्सव स्थल तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के संपूर्ण क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यह आदेश गुरुवार के लिए प्रभावी रहेगा।