मुंबई में गुरुवार को 'अनंत चतुर्दशी' पर गणेश गली राजा पंडाल की प्रतिमा शोभा यात्रा निकाली गई। 10 दिवसीय उत्सव के बाद गणेश मूर्तियों के विसर्जन का गुरुवार को आखिरी दिन है।
जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते और नाचते-गाते जश्न मनाते नजर आए। मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में कई स्थानों पर मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है।
अनंत चतुर्दशी पर गिरगांव चौपाटी, दादर, जुहू, मार्वे और अक्सा समुद्र तटों सहित मुंबई में 73 स्थानों पर हजारों निजी और सामुदायिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।