Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

RBI को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला आरोपी वडोदरा से गिरफ्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी पर मुंबई पुलिस ने शिकंजा कसा है। आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरप्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे वडोदरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंगलवार को आरबीआई को धमकी भरा ईमेल भेजा था।

गौरतलब है कि आरोपी ने मंगलवार को आरबीआई को मेल पर धमकी दी थी। शख्स ने मेल में लिखा था कि आरबीआई दफ्तर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत 11 जगहों पर बम रखा है। आरोपी ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस्तीफा भी मांगा था। मुंबई पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।

आरोपी ने ईमेल में आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्री दोनों का इस्तीफा भी मांगा। आरोप ने मांग करते हुए लिखा कि दोनों घोटाले के खुलासे के साथ बयान जारी करें। ऐसा नहीं हुआ तो सभी बम एक-एक कर फट जाएंगे।