Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

चेन्नई से पुणे जा रही ट्रेन का खाना खाकर बीमार हुए 40 यात्री, अस्पताल में भर्ती होने की आई नौबत

चेन्नई से पुणे तक भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कर रहे 40 यात्री फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए, जिसके कारण उन्हें पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबर है कि सभी यात्रियों की हालत अब स्थिर है।

चेन्नई से पुणे की यात्रा के बीच में, भारत गौरव ट्रेन के यात्री अचानक से बीमार पड़ गए। सभी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखे गए। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एक निजी कंपनी इस सेवा का संचालन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।