Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

'मछली खाने से औरतें हो जाती है चिकनी, ऐश्वर्या राय की आंखें भी...' महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान

Maharashtra News: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मछली खाने की वजह से ऐश्वर्या की आंखे खूबसूरत दिखती हैं। उन्होंने कहा कि मछली खाने से औरतों की चमड़ी चिकनी हो जाती है और महिलाएं चिकनी दिखने लगती हैं। भाषण के दौरान मंत्री गावित ने मछली खाने के फायदे बताते हुए खूब ठहाके लगाए. 

आदिवासी मंत्री धुले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्या आपने ऐश्वर्या राय को देखा है? वह समुद्र किनारे रहती है। वह बेंगलुरु में समुद्र तट पर रहती है। वह रोज मछली खाती थी। क्या आप लोगों ने उसकी आंखें देखीं? आपकी आंखें भी मछली खाने के बाद उनकी तरह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये है मछली खाने के फायदे।

मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मछली खाने से महिलाएं चिकनी नजर आने लगती है। इसके 2 फायदे हैं। पहला उनका शरीर चिकना दिखने लगता है और दूसरा उनकी आंखें आकर्षक लगने लगती है। उन्होंने कहा कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है। तेल आंखों पर असर करता है। इससे शरीर की चमड़ी अच्छी दिखने लगती है।

बता दें कि विजयकुमार गवित पहले एनसीपी में थे। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार में उन्होंने कई पद संभाले। एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। फिलहाल वे आदिवासी विकास मंत्रालय के मंत्री हैं।