Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

4 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड एनिमल डे? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

World Animal Day 2023: वैसे तो पशुओं के प्रति इंसान का प्रेम छिपाए नहीं छिपा है. हर किसी का किसी ना किसी पशु के प्रति अपना एक अलग ही भाव और प्रेम है. लेकिन पशुओं की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण और विलुप्त होने से बचाने के लिए हर साल पूरी दुनिया में 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस (वर्ल्ड एनिमल डे) मनाया जाता है. इस दिन, दुनिया भर के पशु कल्याण के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. 

विश्व पशु दिवस का इतिहास
असीसी के सेंट फ्रांसिस एक पशु प्रेमी और जानवरों के संरक्षक थे. विश्व पशु दिवस को इनके जन्मदिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है. पहली बार वर्ल्ड एनिमल डे 24 मार्च 1925 को जर्मनी के बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक जिमर्मन की पहल पर मनाया गया था. इस दिन को मनाने का उद्देश्य पशु कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाना था. इसके बाद साल 1929 से यह दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा. 

क्या है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
1. जानवरों के प्रति इंसानों की क्रूरता को रोकना. 
2. पशुओं की भावना का सम्मान करना. 
3. जानवरों के लिए बनाए गए जंगलों की रक्षा करना. 
4 पशुओं की स्थिति को स्वस्थ व बेहतर करना. 
5. पशु चिकित्सा और संरक्षण को बढ़ावा देना. 
6 जीव-जंतुओं को मनुष्य की तरह समझकर उनसे व्यवहार करना. 
7. वाइल्ड लाइफ को नियंत्रित करना. 
8. लुप्त होने की कगार पर पहुंचने वाली प्रजाति को बचाना. 

विश्व पशु दिवस का महत्व
1. विश्व पशु दिवस विभिन्न जानवरों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है, जिसमें पशु क्रूरता, लुप्तप्राय प्रजातियां, निवास  स्थान की हानि और पशु साम्राज्य पर मानव गतिविधियों का प्रभाव शामिल है. यह व्यक्तियों को इन मुद्दों के बारे में खुद को और दूसरों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं. 
2. यह दिन जानवरों के अधिकारों और कल्याण के लिए वकालत को प्रोत्साहित करता है. यह इस विचार को बढावा देता है कि जानवरों के साथ दया और सम्मान का व्यवहार करना चाहिए और उनके अधिकारों को कानून के तहत संरक्षित किया जाता है. 
3.  विश्व पशु दिवस जानवरों के प्रति करुणा के महत्व पर जोर देता है. यह लोगों को जानवरों की भावनाओं और जरूरतों पर विचार करने और ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करता है जो उनकी भलाई को बढावा देता है.
4. यह दिन पृथ्वी पर जीवन की समृध्द विविधता का भी जश्न मनाता है. यह हमें हमारे ग्रह पर मौजूद अनगिनत प्रजातियों की याद दिलाता है, जिनमें से प्रत्येक पारिस्थितिकी तंत्र में एक अनूठी भूमिका निभाती है.

क्या है थीम
प्रत्येक वर्ष पशुओं के वेल्फेयर के लिए समर्पित यह दिन एक खास थीम पर आधारित होता है, इसके जरिए लोगों को किसी खास विषय पर जागरूक करना या  या उनका ध्यान केंद्रित करना होता है. इस साल विश्व पशु दिवस 2023 की थीम 'बड़े हों या छोटे, उन सभी से प्यार करें' (Great or Small, Love Them All) है.