Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

देश और दुनिया में 7 नवबंर का इतिहास, जानिए क्या रहा खास?

इतिहास के पन्नों में हर दिन, हर समय एक नया इतिहास जुड़ जाता है. आज के लेख में हम जानेंगे कि 7 नवबंर को इतिहास के पन्नों में क्या खास माना जाता है. आज का दिन भारत के एक महान वैज्ञानिक के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरूस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म 7 नवबंर 1888 को तमिनाडु के तिरूचिरापल्ली में हुआ था. सर्वप्रथम प्रकाश परार्वतन की खोज के लिए रमन को 1930 में भौतिक शास्त्र के नोबेल पुरूस्कार से नवाजा गया था. 

आज के दिन ही साउथ के दमदार और सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन मनाया जाता है. कमल हासन का जन्म 7 नवबंर 1954 को हुआ था. कमल हासन ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाले कमल हासन ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में अपनी एक छाप छोड़ी है.   

आइए आगे जानते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 7 नवंबर की तारीख में दर्ज कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में. 

1858 - अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म आज के दिन ही हुआ था. 

1862 - अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर का निधन. ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने पर रंगून (म्यांमार) निर्वासित कर दिया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. 

1867 - रेडियोएक्टिविटी  के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म भी 7 नवंबर को हुआ था. वह नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला हैं.  वह ऐसी पहली शख्सियत और एकमात्र महिला हैं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार मिला है.  उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था. 

1888 - भारत के महान भौतिक शास्त्री सी वी रमन का जन्म भी 7 नवंबर को हुआ था. उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

1996 - नासा ने मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा. 

1998 - दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के  सीनेटर जॉन ग्लेन अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर वापस लौटे.अधिक उम्र में अंतरिक्ष यात्रा के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए उन्हें 77 साल की उम्र में नासा ने अंतरिक्ष में भेजा था.