Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अन्नया और आदित्य के इश्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

 आदित्य रॉय कपूर और अन्नया पांडेय के इश्क की खबरें आज-कल आम हो गई हैं, दोनों का प्यार सात समंदर पार परवान चढ़ रहा है और एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। 
    
 अन्नया पांडेय और आदित्य रॉय कपूर के इश्क को लेकर बॉलीवुड की गलियारों में उड़ रही अफवाहें अब सच हो चुकी हैं। इन दिनों दोनों पुर्तगाल में इश्क लड़ा रहे हैं और दोनों स्टार कपल की फ़ोटोज़ अब वायरल हो गई है। दोनों स्पेन के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वहां फैंस से मिलते हुए दिखाई दिए। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. 
   
इसके बाद पुर्तगाल के लिस्बन में एक रेस्तरां से अन्नया और आदित्य की तस्वीर सामने आई है, जहां दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इसमें आदित्य ब्लू शर्ट पहने हुए थे और अन्नया ने पिंक कलर के श्रग को व्हाइट टैंक टॉप के साथ कैरी किया था। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए थे। 
 
 आदित्य और अन्नया की यह स्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी और आदित्य रॉय द नाइट मैनेजर 2 में दिखाई दिए थे।