Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

रिलीज हुआ '12वीं फेल' का ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में स्टूडेंट्स लाइफ पर अच्छी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर रही थी। अब वो 12वीं फेल लेकर आ रहे है जो दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहने वाले UPSC एस्पायरेंट्स की कहानी है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी, मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, जो चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। यहां आकर उसे अपनी पढ़ाई करने के लिए टॉयलेट साफ करना और कई छोटे- बड़े काम करने पड़ते हैं, क्योंकि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। फिल्म की कहानी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम की नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी का शानदार सफर बताती है। 

12वीं फेल का डायरेक्शन 3 इडियट्स के जैसी फिल्म के मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में विक्रांत मेसी मुख्य रोल निभा रहे हैं। 12वीं फेल को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।