Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

दशहरा पर सिनेमाघरों में टाइगर्स की दहाड़, शुक्रवार को गणपत समेत रिलीज होंगी ये मूवीज

20 अक्टूबर का शुक्रवार फिल्मों की रिलीज के हिसाब से बेहद खास और अहम होने वाला है। क्योंकि कल जो भी फिल्में रिलीज होंगी, उन्हें दशहरा के इस फेस्टिव सीजन का वीकेंड पर काफी फायदा मिलेगा दिखेगा।

इस शुक्रवार 20 अक्टूबर को रवि की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि रवि तेजा की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है। धमाकेदार एक्शन से भरपूर डायरेक्टर वामसी कृष्णन नायडू की इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रवि तेजा की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में आपको बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन फिल्मी दुनिया में कदम रखते हुई नजर आएंगी।

बतौर डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार साल 2014 में फिल्म 'यारियां' लेकर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इस बीच अब दिव्या बतौर एक्ट्रेस 'यारियां 2' लेकर आ रही हैं। रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' के अलावा निर्देशक विनय सप्रू और राधिका राव की यारियां 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी सिनेमा के एक्शन किंग कहे जाने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ की पॉपुलर फिल्म 'गणपत' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्शन और रोमांच से भरपूर थ्रिलर गणपत का इस शुक्रवार टाइगर नागेश्वर राव और यारियां 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाले हैं।

साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की पॉपुलर मूवी लियो 20 अक्टूबर से एक दिन पहले गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जाहिर है दशहरा वीकेंड को मद्देनजर रखते हुए लियो मेकर्स ने ये दांव खेला है। रिलीज के पहले दिन दुनियाबर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लियो ने अपनी छाप छोड़ दी है।