शनिवार को 'बिग बॉस 17' से तहलका उर्फ सनी आर्या बाहर हो गए हैं। सनी के घर से बेघर होने का कारण है कि उन्होंने बिग बॉस हाउस के अहम नियम का उल्लंघन किया था।
उन्होंने अभिषेक के साथ हाथापाई की थी, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर कर दिया। वहीं अब सनी देर रात अपने परिवार वालों से मिले, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
डेढ़ महीने का वक्त ‘बिग बॉस 17’ में बिताने के बाद सनी आर्या शो से बाहर हुए। वह जनता के कम वोट के कारण नहीं, बल्कि बिग बॉस के कहने पर शो से एविक्ट हुए हैं। बाहर आने के बाद तहलका अपने परिवार से मिले और बेहद खुश हुए।
वीडियो में सनी अपने और अरुण के पोस्ट के सामने डांस करते नजर आ रहे है। इस दौरान उनकी पति, बेटी और कुछ अन्य लोग भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन पर लिखा है जय और वीरू की जोड़ी। अरुण भाई तेरे लिए को जान भी हाजीर है। इस वीडियो पर फैंस दोनों की दोस्ती की खूब मिसाल दे रहे हैं। हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।