Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

रिलीज से पहले बुर्ज खलीफा पर दिखा 'एनिमल' फिल्म का टीजर, खुशी से झूम उठे रणवीर

फिल्म एनिमल के टीजर को फिल्म के निर्माताओं ने दुबई के बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित कराया। बुर्ज खलीफा पर 60 सेकेंड का टीजर दिखाया गया। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम शुक्रवार रात को आयोजित किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने टीजर को देखा और खूब पसंद किया।   

इस खास मौके पर रणबीर कपूर, बॉबी देओल, निर्माता भूषण कुमार, शिव चानना और प्रणय रेड्डी वांगा भी मौजूद रहे। भूषण कुमार के प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इवेंट का एक छोटा वीडियो शेयर किया। स्टूडियो ने कैप्शन में लिखा, "#एनिमल ने बुर्ज खलीफा पर कब्ज़ा कर लिया।"

"अर्जुन रेड्डी" और "कबीर सिंह" फेम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।

कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स निर्मित, "एनिमल" फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी।